25/02/21

आंत्र ज्वर-टायफाइड-सल्मोनेला

 आंत्र ज्वर (अंग्रेज़ी:टाइफायड) 

जीवन के लिए एक खतरनाक रोग है जो कि सलमोनेल्ला टायफी (Salmonella typhi) नामक जीवाणु (बैक्टीरिया) से होता है। आंत्र ज्वर (टाइफायड) को सामान्यतः एंटीबायोटिक दवाइयों से रोका तथा इसका उपचार किया जा सकता है। इसे मियादी बुखार भी कहा जाता है। यह रोग विश्व के सभी भागों में होता है।

लक्षण

सामान्यतः आंत्र ज्वर (टाइफायड) से पीड़ित व्यक्तियों को लगातार 103 से 104 डिग्री फैरेनहाइट का बुखार बना रहता है। उन्हें कमजोरी भी महसूस हो सकती है, पेट में दर्द, सिर दर्द अथवा भूख कम लग सकती है। कुछ मामलों में बीमार व्यक्ति को चपटे दोदरे, गुलाबी रंग के धब्बे (रैशेस) पड़ सकते हैं। टाइफाइड का समुचित इलाज नहीं कराने पर व्यक्ति बेहोश हो सकता है और अपनी आँखें आधी बंद कर बिना हिले-डुले पड़ा रह सकता है। बीमारी के दूसरे या तीसरे सप्ताह के दौरान रोगी में धीरे-धीरे सुधार आना शुरू होता है।

विकीपीडिया

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%86%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0_%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%B0#:~:text=%E0%A4%86%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%B0%20(%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A5%80%3A%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%AB%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A1),%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A5%A4

Twitter:

https://twitter.com/CDCgov